| घर प्यार से खुशियों से भरा रहे मेरा घर, दूर कहीं भी जाए पर याद आए अपना घर ! बीते हुए सुनहरे पलों को रखते हैं समेटकर, अपना घर से न प्यारा होता है कोई घर ! सबके साथ लगाव और अपनापन से भरा, गुलदान में फूलों जैसा है घर खुशबू से भरा ! आँखें नम हो जाती है बीती बातों को सोचकर, भले ही भूलें हम खुदको पर न भूले अपना घर ! चाहे घर से कितने ही दूर क्यूँ न चले जाए, पर हमें अपना घर हर लम्हा याद आए ! |
|---|
Tuesday, August 10, 2010
Posted by Urmi at 8:39 PM 23 comments
Friday, August 6, 2010
| मेरे प्यारे पापा याद आए पापा परदेस में रहकर, आँखें नम हो जाती है बारम्बार ! आज है जन्मदिन मेरे प्यारे पापा का, अपनी बिटिया को मिले प्यार आपका ! सोच रही हूँ बचपन के दिनों को, थामा करती थी आपकी मजबूत कलाई को ! भाई के साथ लड़ना माँ से डांट खाना, नन्हे नन्हे क़दमों से आपके पास जाना ! सदा खुशहाल सही सलामत रहे आप, आपकी प्यारी बिटिया है सदा आपके पास ! पापा मैं करती हूँ आपसे बहुत प्यार, आपसे मिलने के लिए करती हूँ इंतज़ार ! |
|---|
Posted by Urmi at 7:30 AM 15 comments
Sunday, August 1, 2010
| मित्रता दिवस यादों का ये सिलसिला बनाये रखना, दोस्त कहा है तो दोस्ती बनाये रखना, चाहे कितने ही दूर क्यूँ न रहे तुमसे, पर ये दोस्ती हमेशा बनाये रखना ! दोस्ती नाम है ज़िन्दगी का, ये रिश्ता है अटूट विश्वास का, इससे बढ़कर कोई नाता नहीं, इसे आखरी दम तक छोड़ेंगे नहीं ! नज़र तुम्हारी, नज़र हमारी, नज़र ने दिल की नज़र उतारी, नज़र ने देखा नज़र को ऐसे, नज़र दोस्ती को लगे न हमारी ! दोस्ती का पहला पैगाम तेरे नाम, ज़िन्दगी की आखरी सांस तेरे नाम, रहे सलामत ये दोस्ती अपनी, इसे सलामत रखना तेरा काम ! |
|---|
Posted by Urmi at 8:55 PM 16 comments
Tuesday, July 27, 2010
| बारिश गड़गड़ गरजने लगा है बादल, आंधी तूफानों से है हलचल, टिपटिप बरसने लगा है पानी, आयी है देखो वर्षा रानी ! नन्हे नन्हे पंछी बेचारे, भटक रहे थे प्यास के मारे, झुलस रहे थे गर्मी में सारे, झूम उठे जब पानी बरसे ! सूखे पौधे अब हुए हरे-भरे, मुरझाये फूल अब खिलने लगे, छोटे बच्चे कागज़ के नाव बनाते, पानी में तैरते देख खिलखिलाते ! मिट्टी की सोंधी सोंधी खुशबू, ले गयी जीवन की हर आरज़ू, छमछम बरसे पानी की बूँदें, अब बारिश के सिवा न कुछ सूझे ! होठों पर मुस्कान की आनाकानी, मस्त पवन है करती मनमानी, धिन धिनक धिन दिर दिर धानी, रिमझिम रिमझिम बरसा पानी ! |
|---|
Posted by Urmi at 8:46 PM 22 comments
Friday, June 25, 2010
| माइकेल जैक्सन की याद में देखते ही देखते वक़्त तेज़ रफ़्तार से बीत गया, आज वो दुखभरा दिन फिर से लौटकर आ गया ! माइकेल जैक्सन के गाने थे सबको प्यारे, उनके गाने के साथ नाचने के क्या कहने ! जैक्सन का हर एक प्रदर्शन था कमाल, सब लोग जैक्सन के गाने सुनकर होते थे बेहाल ! पर जैक्सन हम सबको छोड़कर अचानक चले गए, पूरी दुनिया जैक्सन के चले जाने के गम में खो गए ! जो ख़्वाब में न सोचा वो हकीक़त बन गया, जैक्सन के निधन का आज पूरा एक साल हो गया ! |
|---|
Posted by Urmi at 10:34 PM 19 comments
Saturday, June 12, 2010

प्रिय मित्रों,
मैं कुछ दिनों के लिए घूमने जा रही हूँ! आप सभी को बहुत याद करुँगी! आप सभी का पोस्ट मैं आकर पढूंगी! आप सब अपना ख्याल रखियेगा! जल्द मुलाकात होगी!
Posted by Urmi at 9:27 PM 9 comments
Sunday, June 6, 2010
ख़ूबसूरत ख़ूबसूरत है वो दिल, जो किसीके दर्द को समझे ! ख़ूबसूरत है वो एहसास, जो किसीके दर्द का मरहम बने ! ख़ूबसूरत है वो जज़्बात, जो किसीका एहसास करें ! ख़ूबसूरत है वो बातें, जो किसीका दिल न दुखाएं ! ख़ूबसूरत है वो आँसू, जो किसीके दर्द को महसूस करके बह जाएँ ! ख़ूबसूरत है वो हाथ, जो किसीको मुश्किल वक़्त में थाम लें ! ख़ूबसूरत है वो कदम, जो किसीकी मदद के लिए आगे बढ़ें ! ख़ूबसूरत है वो सोच, जो किसीके लिए अच्छा सोचे ! |
|---|
Posted by Urmi at 11:39 PM 14 comments
Subscribe to:
Posts (Atom)






